#हरदोई:- आवारा गौवंश को उतारा मौत के घाट, एफआईआर दर्ज#
#हरदोई:- आवारा गौवंश को उतारा मौत के घाट, एफआईआर दर्ज#
#हरदोई: जहां प्रदेश सरकार एक ओर गौवंश को संरक्षित करने के प्रयास कर रही है तो वही समाज में दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों द्वारा उनका संहार भी किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला कासिमपुर से प्रकाश में आया है जहां ग्रामीण अवनीश कुमार, रोहित, विशाल, सुमित, रवि कुमार, अविनाश, अंकित, सानू, राम सिंह, सूर्य कुमार, जगदंबा, आदि ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया कि एक छुट्टा गौवंश जिसे गाँव के ही विरेन्द्र कुमार पुत्र सुमेर, पियूष पुत्र विरेन्द्र ने भाला मार कर मौत के घाट उतार दिया है। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ पशु अधिनियम के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मृत गौवंश का जेसीबी के माध्यम से अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के बताए मुताबिक आरोपितों की तलाश जारी है#

No comments