#हरदोई:- नवरात्रि पर सखी वन स्टॉप सेंटर में कन्या पूजन, मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम#
#हरदोई:- नवरात्रि पर सखी वन स्टॉप सेंटर में कन्या पूजन, मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम#
#हरदोई: जनपद में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर हरदोई कार्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया#
#कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की टीम ने बेटियों का पूजन कर उनका सम्मान किया और उन्हें सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रियंका पाण्डेय, रूबी देवी, पूजा पाल, सुरभि सिंह, मिथलेश कुमारी, विजय रत्ना, मीरा एवं आशीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे#
#कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा बेटियों को सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े आपातकालीन नंबर 112, 181, 1090 और 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को समान अधिकार दिलाने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए उनके माता-पिता को प्रेरित करना रहा#

No comments