#हरदोई:- सपा नेता पर धार्मिक भावनाएं भड़काने पर, FIR दर्ज, तलाश जारी#
#हरदोई:- सपा नेता पर धार्मिक भावनाएं भड़काने पर, FIR दर्ज, तलाश जारी#
#हरदोई: जनपद में एक सपा नेता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, जिसके बाद अब गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं#
#शिकायत के अनुसार, हरपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने एक सार्वजनिक सभा के दौरान अमर्यादित, अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि अपने संबोधन में उन्होंने हिंदू धर्मग्रंथों, विशेषकर वाल्मीकि रामायण का गलत व भ्रामक संदर्भ देते हुए भगवान श्रीराम के जन्म और अस्तित्व पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं#
#शिकायतकर्ता, उपनिरीक्षक विजय शंकर ने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आम जनता में आक्रोश का माहौल है। साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि इस तरह की टिप्पणियों से क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने और लोक शांति भंग करने की श्रेणी में आता है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है#

No comments