Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- अमन और भाईचारे की मिसाल बनी ईद, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद#


#हरदोई:- बेनीगंज- अमन और भाईचारे की मिसाल बनी ईद, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद#

#हरदोई: बेनीगंज- में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को पूरे उल्लास, शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। नगर स्थित ईदगाह में अदा की गई नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं#

#नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी प्रेम और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में खास रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की#

#मस्जिद के मौलाना अहमद नईमुद्दीन और मुंशी मोहम्मद सिद्दीक ने ईदगाह मैदान में नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने सभी धर्मो हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई के लोगों से मिलजुलकर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम और भाईचारा ही समाज को बुराइयों से बचाता है#

#साथ ही उन्होंने सादगी के साथ ईद मनाने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की। त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह के आसपास पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे#

No comments