#हरदोई:- नानकगंज ग्रंट में ‘विकास’ बना भ्रष्टाचार का खेल! घटिया निर्माण की खुली पोल#
#हरदोई:- नानकगंज ग्रंट में ‘विकास’ बना भ्रष्टाचार का खेल! घटिया निर्माण की खुली पोल#
#सीमेंट गायब, बालू से बन रही नाली! मिट्टी की सतह पर बिछाई जा रही इंटरलाकिंग#
#हरदोई: शहर से सटे नानकगंज ग्रंट ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्यों में खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार की बू साफ महसूस हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, नाली निर्माण में सीमेंट के बजाय केवल बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि पीले और दोयम दर्जे की ईंटों से निर्माण कराया जा रहा है#
#तस्वीरें लखनऊ रोड स्थित एसएस नर्सिंग इंस्टिट्यूट के सामने वाली गली की हैं, हालात यह हैं कि नाली बनने से पहले ही ईंटें ढीली होकर अलग होने लगी हैं, जो निर्माण की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। एक ओर जहां ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद दिखाई दे रहे हैं#
#गौरतलब है कि यह ग्राम पंचायत विकास खंड टड़ियावां के अंतर्गत जिला मुख्यालय से महज 02 किलोमीटर की दूरी पर लखनऊ रोड पर स्थित है। बावजूद इसके, यहां हो रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और अनियमितता प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय राठौर का कहना कि ट्राली के निकलने से नाली पर दबाव बनने से कुछ ईंटे निकल् गई जिन्हे सही करा दिया गया, मानकों की अनदेखी व घटिया निर्माण वे कुछ नहीं बोल सके#

No comments