Breaking News

#हरदोई:- भगवान भक्तों की रक्षा हेतु करते हर संकट का अंत/ अनूप ठाकुर महाराज#


#हरदोई:- भगवान भक्तों की रक्षा हेतु करते हर संकट का अंत/ अनूप ठाकुर महाराज#


#हरदोई:- भगवान भक्तों की रक्षा हेतु करते हर संकट का अंत/ अनूप ठाकुर महाराज#

#हरदोई: के ग्राम जरौली नेवादा की पावन धरा पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहाँ वातावरण “जय श्री राम” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गुंजायमान रहा#

#इस अवसर पर अखिल विश्व कल्याण पीठ के पीठाधीश्वर, सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य अनूप ठाकुर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण एवं सरस वर्णन किया#

#महाराज श्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएँ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गहन आध्यात्मिक संदेशों से परिपूर्ण हैं। उन्होंने पूतना वध, शकटासुर वध, त्रृणावर्त लीला एवं माखन चोरी जैसी दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हर संकट का अंत करते हैं#

#उन्होंने पूतना वध के प्रसंग में बताया कि भगवान अपने भक्तों को हर प्रकार के भय और बाधाओं से मुक्त करते हैं। वहीं माखन चोरी की लीला का सुंदर भावार्थ प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों के हृदय रूपी माखन को प्रेमपूर्वक चुरा लेते हैं#

#कथा के दौरान महाराज श्री ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएँ हमें सादगी, प्रेम, निष्कपटता और सच्ची भक्ति का मार्ग दिखाती हैं। माता यशोदा के वात्सल्य भाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यदि हम भी भगवान को अपने हृदय में स्थान देकर श्रद्धा से भक्ति करें, तो जीवन में सुख, शांति और आनंद स्वतः प्राप्त होते हैं#

#भजन-कीर्तन के साथ पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुजन भावविभोर होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए#

#कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया तथा आयोजन समिति द्वारा समस्त ग्रामवासियों एवं आगंतुक श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर डा. रामनाथ कुशवाहा, डा. ऊषा कुशवाहा, उज्जवल ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, दीपक कुशवाहा,  छोटे कुशवाहा, कृष्णम कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा, नितिन कुशवाहा, सरोज मिस्त्री, अमरेश, अभिषेक, श्रीराम, बच्चू, उत्कर्ष, ओम, आदि बड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहें#

No comments