Breaking News

#हरदोई:- सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित कर रही है/ नितिन अग्रवाल#

 

#हरदोई:- सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित कर रही है/ नितिन अग्रवाल#

#स्वयं सहायता की महिलायें अपने समूह को आर्थिक रूप से मजबूत बनाये: प्रेमावती#

#हरदोई: प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे 09 दिवसीय कार्यक्रम के तहत गांधी भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण एवं सरस मेला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया#

#इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा मातृ शक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी दिशा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जा रही हैं, ताकि वे अपने उत्पाद तैयार कर आय बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित कर रही है, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और उज्ज्वला योजना प्रमुख हैं#

#इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलायें देश की महत्वपूर्ण कड़ी है और आज महिलायें विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाकर आत्म निर्भर बन रही है। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता की महिलायें अपने समूह को आर्थिक रूप से मजबूत बनाये और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करें ताकि उनका भविश्य उज्जवल हो। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रदेश सरकार अनेको योजनायें चलाकर महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है#

#कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अहिरोरी धर्मवीर सिंह पन्ने, टड़ियावां रवि प्रकाश के अलावा सीडीओ सान्या छाबड़ा, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार द्विवेदी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामप्रकाश वर्मा, पीडी अशोक कुमार मौर्य, सीएमओ भावनाथ पाण्डेय, एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्र सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ एवं भारी संख्या में स्वयं सहायता की महिलायें उपस्थित रही#

No comments