#हरदोई:- वर्ष प्रतिपदा पर आरएसएस का भव्य आयोजन, नववर्ष पर नवचेतना का संदेश#
#हरदोई:- वर्ष प्रतिपदा पर आरएसएस का भव्य आयोजन, नववर्ष पर नवचेतना का संदेश#
#हरदोई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय नववर्ष के प्रतीक इस पावन अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग संघ चालक शिवस्वरूप ने अपने संबोधन में वर्ष प्रतिपदा के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि इसी दिन से विक्रम संवत का आरंभ होता है, जो भारतीय कालगणना का आधार है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सृष्टि की रचना का प्रारंभ हुआ था और सम्राट विक्रमादित्य द्वारा शकों पर विजय के बाद इसी दिन विजय संवत की स्थापना की गई थी#
#उन्होंने कहा कि वर्ष प्रतिपदा केवल नववर्ष का आरंभ नहीं, बल्कि नवचेतना, सकारात्मक ऊर्जा और नए संकल्पों का प्रतीक है। यह दिन आत्ममंथन, आत्मसंयम और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को याद करने का अवसर भी है। अपने उद्बोधन में उन्होंने “पंच परिवर्तन” पर विशेष जोर देते हुए स्वदेशी जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों के पालन को राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया#
#इस अवसर पर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और विचारों को याद करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया गया। उनके द्वारा स्थापित संगठनात्मक मूल्यों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने राष्ट्र उन्नति, समाज सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। इस मौके पर जिला प्रचारक अनिल, नगर संघ चालक मिथिलेश, नगर कार्यवाह विनय पांडेय सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे#

No comments