#हरदोई:- ओवर लोड व ओवर हाईट सामान लेकर चलने वाले वाहनों के पंजीयन निरस्त होंगे#
#हरदोई:- ओवर लोड व ओवर हाईट सामान लेकर चलने वाले वाहनों के पंजीयन निरस्त होंगे#
#सीडीओ सान्या छाबड़ा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश#
#हरदोई: सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की समस्या को लेकर सीडीओ ने बड़ा आदेश दिया है, उन्होंने ओवरलोड ट्रक व ट्रैकटर ट्राली का चालान करने व पंजीयन भी निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि ओवर लोड एवं ओवर हाईट सामान लेकर चलने वाले ट्रक, टैक्टर/ ट्राली व अन्य वाहनों का चालान करने के साथ ही वाहन का पंजीयन निरस्त करें तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दुर्घटना बाहुल स्थानों पर साईनेज लगवायें#
#उन्होंने कहा हाईवे एवं मुख्य मार्गो की झाड़ियों की कड़ाई/ छटाई का कार्य संबंधित विभाग अपने-अपने मार्गो पर एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। ई रिक्शों को तय रूट पर चलाने के संबंध में सीडीओ ने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिये कि ई रिक्शों को निर्धारित रूट पर ही चलवायें तथा उल्लघंन करने वाले चालकों पर कार्यवाही करें#
#मुख्य विकास अधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिये अभियान चलाकर प्रतिदिन सौ ई रिक्शों पर वार कोड लगवाना सुनिश्चित करें#
#बैठक में सीडीओ ने उपस्थित बस एसोसियन पदाधिकारियों से कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन के तहत गांवों से ब्लाक व तहसील स्तर पर 15 से 28 सीटर बसे 10 वर्ष के अनुबंध पर चलायी जायेगी, ग्राम परिवहन के तहत बस चलाने के इच्छुक बस मालिक 28 मार्च 2026 तक परिवहन कार्यालय में आवेदन करें। बैठक में एआरटीओ अरविन्द कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, एआरएम रोडवेज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे#

No comments