#हरदोई:- कल से शिक्षकों ने आंदोलन की दी चेतावनी, जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र के नेतृत्व में हुई बैठक#
#हरदोई:- कल से शिक्षकों ने आंदोलन की दी चेतावनी, जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र के नेतृत्व में हुई बैठक#
#हरदोई: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद हरदोई की बैठक योगेश पैलेस में आहूत की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विकास खंडो के ब्लाक अध्यक्ष, मन्त्री व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सचिव व जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र ने अवगत कराया कि यह लड़ाई राष्ट्रीय स्तर की है इसलिए इस लड़ाई को जनपद और प्रदेश से लेकर देश स्तर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले लड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री मिश्र द्वारा प्रथम चरण में आगामी 9 मार्च से 15 मार्च तक शिक्षकों की पाती के नाम से ईमेल और पोस्टकार्ड अभियान के सम्बंध में चर्चा की गई#
#उन्होंने बताया कि इस अभियान में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष को पत्र व मेल भेजा जाएगा। बैठक में 05 बिंदुओं पर भी चर्चा की गई, जिनमें आगामी मई व जून 2026 में होने वाली जनगणना में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बदले ईएल देने की मांग, विगत तीन चार माह से लगातार हर रविवार व अवकाश में शिक्षकों को विद्यालय बुलाया जाता है एवं इसके बदले में प्रतिकर अवकाश नहीं दिया जाता है, इस पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया यदि आगे से बिना प्रतिकर अवकाश के शिक्षकों से अवकाश के दिन कार्य लिया जाएगा तो ऐसे किसी भी आदेश को हम नहीं मानेंगे#
#जिन शिक्षकों का दिसंबर 2025 से चयन वेतनमान नहीं स्वीकृत हुआ है उसके संबंध में यह निर्णय लिया गया है कि यह संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा। जिन शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित है और उनकी वेतन अवमुक्त करने की आख्या खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेज दी गई है। उनका एक दिन का वेतन निर्गत किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा महिला शिक्षकों की चाइल्ड केयर लीव फॉरवर्ड नहीं की जा रही है#
#बैठक में या निर्णय लिया गया कि उपरोक्त समस्याओं के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन अति शीघ्र सौपा जाएगा एवं समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष/मांडलिक मंत्री गिरीश दीक्षित, उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, अनूप दीक्षित, जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र शुक्ला, कमल किशोर कोहली, राघवेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष टोडरपुर नरेंद्र कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बावन अभिषेक गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष सांडी अनवार उल हक, जिला मीडिया प्रभारी शोभित शुक्ला, ब्लॉक मंत्री बेहन्दर दुर्विजय वर्मा, ब्लॉक मंत्री पिहानी गगन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष बिलग्राम बृजमोहन सिंह, विजय तिवारी, प्रांजुल तिवारी, दीपक कुमार शुक्ला, राम सिंह, सौरभ दीक्षित, राजीव कुमार अग्निहोत्री, मुनेश्वर दयाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments