#हरदोई:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं व छात्राओं को किया सम्मानित#
#हरदोई:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं व छात्राओं को किया सम्मानित#
#हरदोई: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रसखान प्रेक्षागृह हरदोई मे नोडल शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी व् अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर व् माँ शारदे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया#
#कार्यक्रम में कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना उपरांत स्वागत गीत प्रस्तुत कर, अतिथियों का अभिनन्दन किया गया। इसी क्रम में राज्य मंत्री रजनी तिवारी व अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने जनपद हरदोई के शैक्षणिक क्षेत्र मे प्रशंसनीय योगदान प्रदान करने वाली शिक्षिकाओं व् होनहार बेटियों को सम्मानित कर, उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रदान कीं। शिक्षक सम्मान समारोह मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजीत सिंह सहित बेसिक शिक्षा परिवार व् होनहार छात्राएं उपस्थित रहीं#

No comments