#हरदोई:- में पीएनजी गैसलाइन लीक, डीएम-एसपी मौके पर/ पुलिस व फायर टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हालात पर पाया काबू#
#हरदोई:- में पीएनजी गैसलाइन लीक, डीएम-एसपी मौके पर/ पुलिस व फायर टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हालात पर पाया काबू#
#हरदोई: कोतवाली सिटी इलाके में बावन रोड पर भूमिगत गैस पाइप लाइन लीक होने से इलाके में हड़कंप। वाल लीक होने से तेज आवाज सुनकर सहमें लोग। आसपास डर का माहौल। शहर की सीमा से सटे बावन रोड स्थित पानी टंकी के निकट का मामला। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया। डीएम अनुनय झा, एसपी अशोक कुमार मीणा, एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्र ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि पीएनजी पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान वॉल्व लीक होने से गैस का तेजी से रिसाव होने लगा, जिसे सही करा दिया गया है, खतरे की कोई बात नहीं है#

No comments