#लखनऊ:- पहले हिजाब पहनो फिर देखो इमामबाड़ा, महिला आयोग ने दिए FIR के आदेश#
#लखनऊ:- पहले हिजाब पहनो फिर देखो इमामबाड़ा, महिला आयोग ने दिए FIR के आदेश#
#लखनऊः बड़ा इमामबाड़ा में घूमने गईं हिंदू युवतियों पर हिजाब पहनने का दबाव बनाया गया है। विरोध पर अभद्रता की गई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने इस घटना की निंदा की है। कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। पुलिस को भी कार्रवाई के लिए लिखा गया है#
#शुक्रवार को महिला आयोग कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष ने बताया कि राजधानी के मल्हौर क्षेत्र की निवासी प्रीति सिंह 13 मार्च को चार दोस्तों के साथ बड़ा इमामबाड़ा घूमने के लिए गई थीं। उन्होंने शिकायत की है कि उस समय बड़ा इमामबाड़ा में मौजूद कर्मचारियों ने उनसे अंदर जाने से पहले हिजाब पहनने के लिए कहा। वहां जमीन पर दो पोस्टर पड़े हुए थे, जिन पर डेथ टू अमेरिका और डेथ इजरायल लिखा था। कर्मचारियों उनसे कहा कि दोनों पोस्टरों पर लात मारकर और हिजाब पहनकर ही इमामबाड़े के अंदर जा सकती हैं#
#कर्मचारियों के बोलने का तरीका ऐसा था कि वे डर गईं और बिना इमामबाड़ा भ्रमण किए ही वापस लौट आईं। अपर्णा ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा अन्य हिंदू लड़कियों व महिलाओं के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे तत्व प्रदेश और देश में माहौल खराब करना चाहते हैं। हिजाब पहनने का दवाब बनाने वाले ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने को गया है और 15 दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी गई है#

No comments