Breaking News

#अमेरिका:- मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी फैसला#


#अमेरिका:- मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी फैसला#

#अमेरिका: ने अचानक रुख बदलते हुए ईरानी तेल की बिक्री पर अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। यह फैसला ऊर्जा आपूर्ति संकट और वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल के बीच लिया गया। अमेरिकी वित्त विभाग ने घोषणा की है कि 19 अप्रैल 2026 तक ईरान के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री और डिलीवरी की अनुमति दी जाएगी, और यह छूट उन तेल टैंकरों पर लागू होगी, जो 20 मार्च तक समुद्र में लोड हो चुके हैं। इससे पहले से फंसा हुआ ईरानी तेल अब वैश्विक बाजार में बेचा जा सकेगा#

#अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि इससे वैश्विक बाजार में 140 मिलियन बैरल तेल की आपूर्ति बढ़ेगी, जो तेल की कीमतों पर दबाव कम कर सकता है और सप्लाई संकट को राहत दे सकता है। यह कदम महंगाई को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के कारण तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जो दुनिया के तेल व्यापार का अहम हिस्सा है और इसके बाधित होने से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ता है#

No comments