Breaking News

#कानपुर:- में गेहूं की फसल में भीषण आग, 10 बीघा से अधिक फसल जलकर खाक#


#कानपुर:- में गेहूं की फसल में भीषण आग, 10 बीघा से अधिक फसल जलकर खाक#

#कानपुर: के ककवन थाना क्षेत्र के मनावा गांव में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 10 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है#

No comments