Breaking News

#हरदोई:- महर्षि कश्यप के मंदिर का नगर में हो निर्माण#


#हरदोई:- महर्षि कश्यप के मंदिर का नगर में हो निर्माण#

#हरदोई: रविवार को महर्षि कश्यप जन्मोत्सव के अवसर पर कश्यप समाज द्वारा बेनीगंज नगर के रेलवे क्रॉसिंग के समीप नटबीर बाबा स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना ने अपने संबोधन में कहा हमारे क्षेत्र में वाल्मीकि मंदिर ना होने से उनके भक्तों को हो रही पूजा अर्चना की समस्या को ध्यान में रखते हुए मेरे द्वारा व्यक्तिगत सहयोग से वाल्मीकि बस्ती के बीच श्री वाल्मीकि जी का मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है जल्द ही उसका उद्घाटन किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि नटबीर बाबा स्थान पर उनकी प्राचीन जीर्ण शीर्ण समाधि का भी जीर्णोद्धार जल्द कराया जाएगा। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों से महर्षि कश्यप के मंदिर निर्माण में सहयोग करने की बात कही कहा अगर आप लोग भी महर्षि कश्यप का मंदिर निर्माण कराना चाहते हैं तो हम सहयोग के लिए तैयार है और आपको महर्षि कश्यप के मंदिर का निर्माण नगर में कहीं भी कराना चाहिए ताकि आपके समाज की पहचान हो#

No comments