Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- 1 क्विंटल 5 किलो गांजे के साथ इंस्पेक्टर ने कार सहित एक को किया गिरफ्तार#


#हरदोई:- बेनीगंज- 1 क्विंटल 5 किलो गांजे के साथ इंस्पेक्टर ने कार सहित एक को किया गिरफ्तार#

#हरदोई: बेनीगंज- पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति को एक कुंटल 5 किलो गांजा मै कार अभियुक्त को गिरफ्तार किया#

#मामले संबंधी बेनीगंज इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान अवैध गांजा, अफीम, चरस की बरामदगी व गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी हरियावाँ के पर्यवेक्षण में कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया बैरियर गोमती नदी के नजदीक मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से करीब 01 कुंटल 05 किलो अवैध गांजे के साथ जनपद सीतापुर के थाना मिश्रिख अंतर्गत भवानीपुर मजरा जालेपारा निवासी 27 वर्षीय अभियुक्त उज्जवल पुत्र मोहनलाल को भोर 03 बजकर 20 मिनट पर गिरफ्तार कर धारा 132/2026, 8/20 एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है। उन्होंने कहा उपरोक्त व्यक्ति नशीले पदार्थ गांजे की बिक्री करने कहीं जा रहा था#

#अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, कांस्टेबल कौशल कुमार, कांस्टेबल सदाकांत व अश्वनी कुमार शामिल रहे#

No comments