#हरदोई:- टडियावां- जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ शिकायतकर्ता ने लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई:- टडियावां- जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ शिकायतकर्ता ने लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई: टडियावां- थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया मजरा नेवादा में जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता राजू पुत्र चंद्रपाल का कहना है कि उनकी भूखण्ड संख्या 210/0.0630 स्थित ग्राम पंचायत नेवादा परगना गोपामऊ तहसील हरदोई में उनके दादा गंगाराम पुत्र बहादुर के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज है#
#शिकायतकर्ता का आरोप, शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षी छोटी बिटिया पत्नी रामसेवक व रामसेवक पुत्र अज्ञात निवासी खेरिया मजरा नेवादा ने उक्त गाटा के आगे सरकारी भूमि जंगल ढाक पडी में अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके उक्त गाटा में भी चोरी छिपे नीव खोद कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है#
#पुलिस कार्रवाई की मांग, शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है#

No comments