Breaking News

#झांसी:- में फर्जी GST बिलिंग का बड़ा खुलासा, ITC घोटाले में आरोपी गिरफ्तार#


#झांसी:- में फर्जी GST बिलिंग का बड़ा खुलासा, ITC घोटाले में आरोपी गिरफ्तार#

#झांसी: में फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने वाले इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नवाबाद थाना पुलिस ने ITC घोटाले के आरोपी अशोक कुमार को दबोच लिया। आरोप है कि उसने करीब 1 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास कराया#

#पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 78 फर्जी GST इनवॉइस और ई-वे बिल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 16 सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर सर्कुलर ट्रेडिंग के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा कर रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है और कर चोरी के पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है#

No comments