Breaking News

#लखनऊ:- पुलिस भर्ती पर सख्ती: पेपर लीक या सोशल मीडिया पर शेयर करना अब अपराध#


#लखनऊ:- पुलिस भर्ती पर सख्ती: पेपर लीक या सोशल मीडिया पर शेयर करना अब अपराध#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा और सख्त निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परीक्षा के प्रश्नपत्र, उससे जुड़ा कंटेंट या संबंधित जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करना अब दंडनीय अपराध माना जाएगा#

#बोर्ड के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति परीक्षा से जुड़ी सामग्री को लीक करता है या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शेयर करता है, तो उसके खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी है कि वे परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि से दूर रहें। बोर्ड का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है#

No comments