#दिल्ली:- AAP ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया#
#दिल्ली:- AAP ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया#
#दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को इस संदर्भ में एक पत्र भेजा। वहीं, इस मुद्दे पर अब जमकर राजनीति भी देखने को मिल रही है। भाजपा नेताओं ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलना शुरु कर दिया#
#इस बीच, AAP सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने पर संजय सिंह ने कहा कि, "उस संबंध में पार्टी के निर्णय से राज्यसभा सचिवालय को अवगत करा दिया गया है।" राज्यसभा में उपनेता बनाए जाने पर AAP सांसद अशोक मित्तल ने कहा, "हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं और हम लोकतांत्रिक परंपराओं का पूरी तरह से पालन करते हैं#
#हर सांसद और हर नेता चाहता है कि उसे अलग-अलग समय पर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएं, ताकि वे सीख सकें और पार्टी व देश को लाभ पहुंचा सकें। उस कड़ी में यह ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। राघव जी से पहले, यह ND गुप्ता जी के पास थी। मेरे बाद, यह किसी और के पास जाएगी। तो, यह प्रक्रिया तो हर लोकतांत्रिक पार्टी में होनी चाहिए#
#राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से संसद में जनहित से जुड़े कई मुद्दे जोर-शोर से उठा रहे थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट नए वीडियो में राघव को आम लोगों से जुड़े मुद्दे सदन में उठाते हुए दिखाया गया है. इनमें पैटरनिटी लीव से लेकर मिडिल क्लास पर टैक्स को बोझ, मोबाइल डेटा की लिमिट, मिनिमम अकाउंट बैलेंस जैसे मसले शामिल हैं. इनके अलावा वीडियो में वह फ्लाइटों में एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज, पेपर लीक, वायु प्रदूषण जैसे तमाम मुद्दे सदन में उठाने के वीडियो कंपाइल करके उन्होंने पोस्ट किए हैं#

No comments