#लखनऊ:- में भाजपा प्रदर्शन के चलते शहर थमा, कई इलाकों में भीषण जाम से लोग बेहाल#
#लखनऊ:- में भाजपा प्रदर्शन के चलते शहर थमा, कई इलाकों में भीषण जाम से लोग बेहाल#
#लखनऊ: में मंगलवार को भाजपा के प्रदर्शन और वीआईपी ड्यूटी के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के कई प्रमुख इलाकों में घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिससे आमजन, कर्मचारी और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार लखनऊ सेंट्रल, गोमती नगर, हज़रातगंज , हनुमान सेतु समेत कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हजरतगंज की ओर जाने वाले कई रास्तों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया, जिससे शहर के अन्य मार्गों पर भी दबाव बढ़ गया#
#सबसे ज्यादा परेशानी सचिवालय जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को उठानी पड़ी। कई कर्मचारी दो-दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। स्कूल, दफ्तर और जरूरी कार्यों के लिए निकले लोग भीषण गर्मी और धूप में घंटों सड़कों पर जूझते नजर आए। लोगों का आरोप है कि प्रशासन का पूरा ध्यान वीआईपी ड्यूटी और प्रदर्शन व्यवस्था में लगा रहा, जबकि आम जनता को राहत देने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक प्रबंधन नहीं किया गया। शहरवासियों का कहना है कि यदि पहले से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बनाई जाती तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। फिलहाल दोपहर तक कई इलाकों में यातायात सामान्य होने के आसार नहीं दिखे#

No comments