Breaking News

#प्रयागराज:- पुलिस का बड़ा खुलासा: 13 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार#


#प्रयागराज:- पुलिस का बड़ा खुलासा: 13 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार#

#प्रयागराज: पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 13 लाख रुपये की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। सिटी जोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीर, फिरोज अहमद और साहे आलम के रूप में हुई है। कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस और एसओजी सिटी टीम ने संयुक्त रूप से की#

#पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के कीमती आभूषण और 2.89 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। इस खुलासे को लेकर पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है#

No comments