Breaking News

#हरदोई:- लोनार- खाकी का अहंकार, सच से खुली जंग, लोनार कोतवाली ग्रुप से 13 पत्रकार बाहर, मचा बवाल#


#हरदोई:- लोनार- खाकी का अहंकार, सच से खुली जंग, लोनार कोतवाली ग्रुप से 13 पत्रकार बाहर, मचा बवाल#

#हरदोई: की लोनार कोतवाली में इस समय कानून- व्यवस्था से ज्यादा चर्चा अहंकार व्यवस्था की हो रही है और इसके केंद्र में हैं इंस्पेक्टर राकेश यादव।मामला उस युवती से जुड़ा है जो बावन चौराहे के पास झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिली थी, चेहरे पर चोटें, गंभीर स्थिति और हालात ऐसे कि पूरा दृश्य सवाल खड़े कर रहा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन जैसे ही पत्रकारों ने घटनास्थल की स्थिति और तथ्यों के आधार पर संभावित आशंका के साथ खबरें चलाईं, मामला जांच से हटकर “सवाल बनाम सिस्टम” में बदल गया#

#विवाद तब खड़ा हुआ जब इंस्पेक्टर राकेश यादव ने लोनार कोतवाली के डिजिटल वालंटियर ग्रुप से एक झटके में 13 पत्रकारों को बाहर कर दिया।ग्रुप से हटाने से पहले उन्हें “अज्ञानी” कहकर संबोधित किया गया और संदेश लिखा अज्ञानी मित्र से अच्छा ज्ञानी शत्रु होता है। यह बात अब सिर्फ एक टिप्पणी नहीं, बल्कि पत्रकारिता पर सीधा सवाल है।यानी संदेश साफ है जो सवाल पूछेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा#

#बताया जा रहा है कि पहले भी सांडी क्षेत्र में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर राकेश यादव पर पत्रकारों से टकराव और विवाद के आरोप लग चुके हैं। लोनार में भी एक पत्रकार पर अभद्रता और फिर कानूनी कार्रवाई की चर्चा ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल, ग्रुप से 13 पत्रकारों के बाहर किए जाने का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्रकार संगठनों ने इसे गंभीर मानते हुए विरोध शुरू कर दिया है। अब मामला सिर्फ ग्रुप से हटाने का नहीं, बल्कि सवालों को दबाने का बन गया है। लोग कह रहे हैं कि इंस्पेक्टर राकेश यादव ने अपराधी पकड़ने में भी इतनी फुर्ती दिखाई होती तो शायद इलाके में क्राइम का ग्राफ शून्य होता#

No comments