Breaking News

#लखनऊ:- इलाहाबाद- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: राहुल गांधी पर FIR का आदेश 24 घंटे में वापस#


#लखनऊ:- इलाहाबाद- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: राहुल गांधी पर FIR का आदेश 24 घंटे में वापस#

#लखनऊ: इलाहाबाद- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के अपने आदेश को महज 24 घंटे के भीतर पलट दिया। मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने अपने पूर्व आदेश पर पुनर्विचार किया और कहा कि किसी भी प्रस्तावित आरोपी के खिलाफ ऐसा आदेश देने से पहले उसे नोटिस जारी करना आवश्यक है#

#न्यायालय ने माना कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के तहत संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए। इसी आधार पर अदालत ने पहले दिए गए आदेश को वापस लेते हुए प्रक्रिया में सुधार किया। इस फैसले के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब आगे की सुनवाई नोटिस और पक्षकारों की दलीलों के आधार पर होगी#

No comments