#हरदोई:- भाजपा स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य मे ग्राम भरिगवां#
#हरदोई:- भाजपा स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य मे ग्राम भरिगवां#
#हरदोई: मे ग्राम/बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत जनसंवाद व् जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने ग्राम भरिगवां मे क्षेत्रवासियों से संवाद कर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध मे जागरूक किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती ने ग्राम भरिगवां स्थित सिद्ध शिवाला मंदिर मे दर्शन पूजन व् श्रमदान कर, मातृशक्तियों को भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक प्रदान किये। इस अवसर पर कार्यवाहक मण्डल अध्यक्ष/मण्डल महामंत्री रणंजय सिंह, मण्डल मंत्री विभू सिंह, सेक्टर संयोजक विनीत श्रीवास्तव, समूह सखी उषा देवी, समूह अध्यक्ष सरिता देवी व् मनीष दीक्षित सहित मातृशक्ति व् क्षेत्रवासी उपस्थित रहे#


No comments