Breaking News

#हरदोई:- में जाम से मिलेगी राहत: शहर से बाहर शिफ्ट होंगे निजी बस अड्डे#


#हरदोई:- में जाम से मिलेगी राहत: शहर से बाहर शिफ्ट होंगे निजी बस अड्डे#

#हरदोई: शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। हरदोई के जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के भीतर संचालित सभी निजी बस अड्डों को अब शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा#

#प्रशासन की ओर से इस योजना के तहत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर नए बस अड्डों के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इन स्थानों पर भूमि समतलीकरण (मिट्टी भराई) का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जल्द ही बसों का संचालन नए निर्धारित स्थलों से शुरू कियजा सके। अधिकारियों के मुताबिक, इस निर्णय के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम में काफी कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू होगी। साथ ही यात्रियों को भी अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बस स्टैंड की सुविधा मिल सकेगी#

#शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने वाले प्रमुख रूटों में हरदोई-लखनऊ, सांडी, हरपालपुर, बिलग्राम, सीतापुर, शाहजहांपुर और पिहानी मार्ग शामिल हैं। इन सभी रूटों पर संचालित निजी बस अड्डों को चरणबद्ध तरीके से नए स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा#

#जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि कार्य को तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द जाम की समस्या से राहत मिल सके। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि शहर की सुगमता और सुंदरता में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे#

No comments