#हरदोई:- सवायजपुर- में 3.73 करोड़ की सांस्कृतिक परियोजनाओं को मंजूरी, बरबन और लखनौर में बनेंगे रामलीला मंच#
#हरदोई:- सवायजपुर- में 3.73 करोड़ की सांस्कृतिक परियोजनाओं को मंजूरी, बरबन और लखनौर में बनेंगे रामलीला मंच#
#हरदोई: जनपद की सवायजपुर- विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड बावन के ग्राम बरबन और विकास खंड भरखनी के ग्राम लखनौर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय द्वारा करीब 3.73 करोड़ रुपये की लागत से विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 33 लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी गई है#
#विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के तहत दोनों गांवों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त रामलीला मंच का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर श्रीरामलीला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन संभव हो सकेगा। विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना में केवल मंच निर्माण ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें संत निवास (आवासीय व्यवस्था), कलाकारों के लिए चेंजिंग रूम, पेयजल व्यवस्था और दर्शकों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना शामिल है#
#उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जनरेटर और सोलर लाइट की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे रात्रिकालीन आयोजनों में कोई बाधा न आए। इन परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। ग्रामीणों का मानना है कि इन विकास कार्यों से न केवल धार्मिक परंपराओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि गांवों की सांस्कृतिक पहचान भी सशक्त होगी और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा#
#डीपी सिंह चौहान सम्पादक खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments