Breaking News

#हरदोई:- हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम, पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद#


#हरदोई:- हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम, पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद#

#हरदोई: महिला कल्याण विभाग, हरदोई द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी मौजूद रहे#

#कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी दौरान एक बालिका की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के दिल में तीन छेद हैं, जिससे वह लगातार अस्वस्थ रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी भावनाथ पाण्डेय को निर्देश दिए कि बालिका का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत तत्काल शुरू कराया जाए#

#इसके अलावा अन्य महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी (नगर) एवं प्रभारी महिला थाना को भी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, सतीश कुमार, नासिर जैदी, शुभम गुप्ता, शैलेन्द्र पाठक, पिंकी सिंह, प्रियंका पाण्डेय, रूबी देवी, पूजा पाल, सर्व देव नारायण, सुरभि सिंह, मिथिलेश कुमारी, प्रशांत दीक्षित, विभा शुक्ला एवं विनीत कुमार उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता जताई#

No comments