#हरदोई:- सण्डीला- वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में छात्रों ने बिखेरा रंग, मेधावियों को किया गया सम्मानित#
#हरदोई:- सण्डीला- वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में छात्रों ने बिखेरा रंग, मेधावियों को किया गया सम्मानित#
#हरदोई: सण्डीला- प्राथमिक विद्यालय कुरना टिमरुख, विकास खंड सण्डीला में सत्र 2025-26 के वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती महदेई, पूर्व प्रधान फहीम अहमद, शमीम अहमद एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया#
#कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विदाई गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान कक्षा 1 से कक्षा 5 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 1 और 2 के निपुण विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए गए तथा नियमित उपस्थिति वाले 5 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कक्षा 5 के सभी 40 छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से विदाई स्वरूप भोजन थाल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई#
#कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक मो. बिलाल ने किया। प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार बाजपेई ने अतिथियों को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कक्षा 1 एवं 2 की अध्यापिकाओं अनामिका चौधरी और प्रतिभा को अंगवस्त्र, डायरी व पेन देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। समारोह के अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की#
#इस अवसर पर हेड जूनियर स्कूल नुजहत, राहुल भारती, नेहा सिंह, अशोक कुमार (शिक्षा मित्र) एवं अंजना (शिक्षा मित्र) सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा#

No comments