Breaking News

#लखनऊ:- में शादी वाले घरों को बड़ी राहत: अब मिलेंगे 8 सिलिंडर तक, आवेदन शुरू#


#लखनऊ:- में शादी वाले घरों को बड़ी राहत: अब मिलेंगे 8 सिलिंडर तक, आवेदन शुरू#

#लखनऊ: शादी-ब्याह के सीजन में गैस सिलिंडर की बढ़ती मांग के बीच विवाह वाले परिवारों को बड़ी राहत दी गई है। अब शादी वाले घरों को जरूरत के अनुसार अधिकतम 8 कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए परिवारों को विवाह कार्ड के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन मिलने के बाद गैस एजेंसी की जानकारी मोबाइल पर भेजी जाएगी, ताकि उपभोक्ता आसानी से सिलिंडर प्राप्त कर सकें#

#जानकारी के अनुसार, योजना शुरू होते ही दो दिनों में 250 परिवारों ने आवेदन कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मांग और आवश्यकता के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे#

#इसके अलावा जिन परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं है, उन्हें धरोहर राशि जमा कर अस्थायी कनेक्शन भी दिया जाएगा, जिससे शादी समारोह में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह व्यवस्था शादी समारोहों के दौरान गैस संकट को कम करने और लोगों को समय पर सुविधा देने के उद्देश्य से लागू की गई है#

No comments