#लखनऊ:- इफको ने शुरू किया देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान#
#लखनऊ:- इफको ने शुरू किया देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान#
#लखनऊ: भारत की अग्रणी सहकारी उर्वरक संस्था इफको ने देशभर में नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान की शुरुआत की है। अभियान का शुभारंभ इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने नई दिल्ली से पांच नैनो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया। लखनऊ के ईफको भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दिलीप संघाणी ने बताया कि यह अभियान देश के 19 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 560 जिलों और 3,477 तहसीलों में संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक नैनो उर्वरकों के लाभ, सही उपयोग और पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए जागरूक करना है#
#उन्होंने बताया कि नैनो NPK लिक्विड (8-8-10) और नैनो NPK ग्रेन्युलर (20-10-10) को उर्वरक नियंत्रण आदेश (FCO) में शामिल किया जाना भारतीय कृषि नवाचार के लिए ऐतिहासिक कदम है। यह उपलब्धि भारतीय सहकारिता आंदोलन के लिए भी गर्व का विषय है। अभियान के तहत किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो DAP, नैनो NPK, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फोलियर स्प्रे तकनीक के माध्यम से सही प्रयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इफको सहकारी नेटवर्क के जरिए गांव-गांव तक पहुंच बनाकर इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी में है#
#दिलीप संघाणी ने कहा कि नैनो उर्वरक केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने, लागत घटाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी किसानों और सहकारी संस्थाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इफको के अनुसार, अब तक 218 लाख से अधिक नैनो यूरिया प्लस और 64.26 लाख से अधिक नैनो DAP की बिक्री हो चुकी है। वहीं कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹4,200 करोड़ से अधिक कर-पूर्व लाभ का अनुमान जताया है। कार्यक्रम का आयोजन इफको सदन, नई दिल्ली में किया गया, जिसमें इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल, निदेशक मंडल के सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments