Breaking News

#लखनऊ:- यूपी में रोडवेज का महंगा हुआ सफर: टोल टैक्स बढ़ते ही रोडवेज किराए में इजाफा#


#लखनऊ:- यूपी में रोडवेज का महंगा हुआ सफर: टोल टैक्स बढ़ते ही रोडवेज किराए में इजाफा#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब आम यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है। राज्य में रोडवेज बसों के किरायों में 2 रुपये से लेकर 10 रुपये तक की वृद्धि कर दी गई है#

#यह बढ़ोतरी टोल प्लाजा पर बढ़े शुल्क के चलते की गई है, जिससे परिवहन निगम की लागत बढ़ गई है। किराए में इस बदलाव के बाद अब रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा#

#परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी परिस्थितियों को देखते हुए की गई है और आगे भी स्थिति के अनुसार समीक्षा की जाएगी। वहीं, यात्रियों ने किराया बढ़ने पर नाराजगी जताई है और सरकार से राहत की मांग की है#

No comments