#हरदोई:- सुरसा- आरोप आरसीसी रोड तोड़कर जबरन नाली बनवा रहे दारोगा जी#
#हरदोई:- सुरसा- आरोप आरसीसी रोड तोड़कर जबरन नाली बनवा रहे दारोगा जी#
#हरदोई:- सुरसा- थानाक्षेत्र में जबरन आरसीसी रोड तोड़कर दूसरे के दरवाजे के सामने नाली निकालने को लेकर विवाद बढ़ गया है, आरोप है कि एक दारोगा जी ने अपनी प्राइवेट कार में बैठकर अपने सामने ही आरसीसी तुड़वा कर नाली निकलवा दी, पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है#
#प्रार्थी राजेश पुत्र श्रीपाल, निवासी पौथेपुरवा मजरा महुरा कलां थाना सुरसा ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 5 अप्रैल 2026 को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके दरवाजे के सामने आरसीसी रोड तोड़कर जबरन निकालने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। आरोप है कि रामप्रताप यादव, बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने मिलकर गाली-गलौज किया। पीड़ित के अनुसार, शोर-शराबा होने पर उसने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया, और दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान भेज दिया#
#आरोप है कि अगले दिन 6 अप्रैल को थाने के दारोगा अरविन्द यादव की मौजूदगी में फिर से दबंगों ने नाली निकालने के लिए रोड तोड़ना शुरू कर दिया। जिससे वह बेबस हो गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी पक्ष दबंग प्रवृत्ति के हैं और लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं, जिससे पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है#

No comments