#हरदोई:- मेगा PTM व छात्र-अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित#
#हरदोई:- मेगा PTM व छात्र-अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित#
#हरदोई: मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल कामीपुर, विकास खंड कछौना में छात्र-अभिभावक सम्मान समारोह, मेगा पीटीएम एवं नवीन सत्र के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला#
#कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम भी वितरित किया गया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंकपत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया#
#समारोह की विशेषता यह रही कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक प्रशांत मिश्रा, रोली देवी, नेहा वर्मा, सरोज कांत एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा#

No comments