#अयोध्या:- बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन#
#अयोध्या:- बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन#
#अयोध्या: जनपद में विद्युत विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने एवं पोस्टपेड कनेक्शन को बिना सहमति प्रीपेड में परिवर्तित किए जाने तथा बिना पूर्व सूचना के विद्युत कनेक्शन काटे जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है#
#इस संबंध में मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपकर जनहित में आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है#
#जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो पूर्णतः अनुचित है। साथ ही, पोस्टपेड कनेक्शन को जबरन प्रीपेड में बदल दिया गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्थिति यह है कि मात्र 50 पैसे बैलेंस कम होने पर भी उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन तत्काल काट दिया जा रहा है, जिससे परिवारों में असुविधा एवं असुरक्षा का माहौल बन रहा है#
#उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की यह तानाशाही नीति बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाना और कनेक्शन बदलना जनता के अधिकारों का हनन है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा#
#महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सही रूप से अपडेट नहीं हैं, जिससे उन्हें पूर्व सूचना प्राप्त नहीं हो पाती। अतः सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद ही इस व्यवस्था को लागू किया जाए#
#पूर्व जिला ध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा कि उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान (UPI आदि) का ज्ञान नहीं है, उन्हें बिल जमा करने में कठिनाई हो रही है। अतः कम से कम ₹1000 तक का नेगेटिव बैलेंस होने के बाद ही कनेक्शन काटा जाए तथा कनेक्शन काटने से पहले 15 दिन का लिखित नोटिस देना अनिवार्य किया जाए#
#जिला प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व पार्षद जनार्दन मिश्रा, फ्लावर नकवी, बसंत मिश्रा डॉक्टर विनोद गुप्ता, उमेश उपाध्याय, राम अवध पासी, जिओ हैदर, विवेक प्रताप शर्मा, कल्लू शर्मा, मोहम्मद आरिफ, अशोक कुमार राय, देव कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे#

No comments