#हरदोई:- न्याय को भटक रही महिला की जुबानी, पुलिस कार्यवाही से क्षुब्ध दंपत्ती ने लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई:- न्याय को भटक रही महिला की जुबानी, पुलिस कार्यवाही से क्षुब्ध दंपत्ती ने लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई: live पुलिस कार्यवाही से क्षुब्ध दंपत्ती ने लगाई न्याय की गुहार। थाना माधोगंज के अटवा अली मर्दानपुर निवासी दंपत्ती सुखबासी पुत्र सतनू रैदास पत्नी फूलमती ने बताया बीते दिनांक 29/01/2026 की शाम मेरे पति बघौली से गांव की ओर आ रहे थे कि तकिया गांव के पास उनके गांव निवासी विपक्षी राजा राम पुत्र गजराज, शिव कुमार, विजय कुमार, पुत्रगण जागेश्वर आदि ने पुरानी रंजिश के चलते घेर कर मार पिटाई करते हुए गोली मार दी जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई, पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामले पर मुकदमा पंजीकृत किया। तत्पश्चात पीड़ित के अनुसार विपक्षी आज भी घेराबंदी कर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा उपरोक्त मामले को लेकर कई बार जनपद के आला अधिकारियों के पास गए पर कार्यवाही के नाम पर अब तक सब कुछ शून्य साबित हो रहा है। उन्होंने विपक्षियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है#

No comments