#लखनऊ:- में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मोहन इकाई का गठन, व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन#
#लखनऊ:- में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मोहन इकाई का गठन, व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन#
#लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता की अध्यक्षता में राजधानी लखनऊ में मोहन इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों की मौजूदगी में व्यापार जगत से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार की नीतियों को प्रभावी बनाने में व्यापारियों की भूमिका बेहद अहम है, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन व्यापारियों की हर समस्या को गंभीरता से उठाते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाएगा#
#राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और बाजार में फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर चिंता जताते हुए व्यापारियों से सतर्क रहने की अपील की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह ने कहा कि संगठन हर व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है और किसी को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। संगठन उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा#
#वरिष्ठ सदस्य विष्णु शंकर तिवारी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं वरिष्ठ सदस्य निरंकार त्रिपाठी ने अपने अनुभव साझा करते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए#
#इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में करुणेश प्रताप सिंह, भुवनेश कुमार पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाल, सुनीता चटर्जी, शिवम सिंह और उदय बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने अपनी समस्याएं और सुझाव संगठन के समक्ष रखे। अंत में संगठन ने व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके समुचित विकास के लिए निरंतर संघर्ष करने तथा उनकी आवाज को हर स्तर पर मजबूती से उठाने का संकल्प लिया#

No comments