#हरदोई:- साइबर थाने के पास कुंडल छीनने की वारदात। कार्रवाई के बजाय घटना छुपाने में जुटी रेलवेगंज पुलिस चौकी#
#हरदोई:- साइबर थाने के पास कुंडल छीनने की वारदात। कार्रवाई के बजाय घटना छुपाने में जुटी रेलवेगंज पुलिस चौकी#
#हरदोई: शहर में साइबर क्राइम थाना और पुलिस लाइन गेट के पास छिनैती जैसी घटना सामने आई है। आरोप है कि मामले को दबाने में रेलवेगंज चौकी पुलिस जुटी हुई है। कोतवाली शहर के सिविल लाइन स्थित सुरेंद्र पाल पाठक कॉम्प्लेक्स निवासी खुशबू पत्नी अमित कुमार ने बताया कि 06 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11 बजे वह पुलिस लाइन स्थित स्कूल से अपने बच्चों को लेने गई थीं। इसी दौरान साइबर थाना और पुलिस लाइन के पास दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और कुछ पूछने लगे। बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने उनके कानों में पहने दोनों कुंडल निकाल लिए और मौके से फरार हो गए#
#पीड़िता के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने कानों पर हाथ लगाया। तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। मामले की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली शहर की रेलवेगंज चौकी में लिखित रूप से की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें चलता कर दिया। पीड़िता के पति का कहना है कि पुलिस ने घटना को झूठा बताकर उल्टा मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी। फिलहाल पीड़िता न्याय और कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी के चक्कर लगाने को मजबूर है#


No comments