Breaking News

#हरदोई:- मझिला- शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, पीड़िता धरने पर बैठी#


#हरदोई:- मझिला- शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, पीड़िता धरने पर बैठी#

#हरदोई: मझिला- थानाक्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गई और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि सुमित पुत्र सत्यपाल, निवासी थाना टड़ियावा क्षेत्र, ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। करीब डेढ़ माह पूर्व जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया#

#पीड़िता के अनुसार, मामले में थाना टड़ियावा में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन इसके बाद भी उसे न्याय नहीं मिल सका। आरोप है कि थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का दबाव बनाया गया और बिना उचित कार्रवाई के उसे वापस भेज दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया और गांव के कुछ लोगों द्वारा उस पर समझौते का दबाव बनाया गया#

#पीड़िता का आरोप है कि आरोपी द्वारा लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसका मेडिकल परीक्षण कराकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है#

No comments