Breaking News

#लखनऊ:- में महिलाओं की समस्याओं पर मंथन, गैस सिलेंडर संकट और घरेलू उद्योग पर जोर#


#लखनऊ:- में महिलाओं की समस्याओं पर मंथन, गैस सिलेंडर संकट और घरेलू उद्योग पर जोर#

#लखनऊ: दीप्ति खेड़ा स्थित डूडा कॉलोनी में रविवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता की अध्यक्षता में महिलाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को खुलकर साझा किया और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान गैस सिलेंडर की अनियमित उपलब्धता को महिलाओं ने सबसे बड़ी समस्या बताया। कई महिलाओं ने कहा कि समय पर सिलेंडर न मिलने से उनके दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही चूल्हा सही तरीके से न जल पाने जैसी दिक्कतें भी सामने आईं, जिससे घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं#

#महिलाओं ने इसके अलावा अन्य घरेलू परेशानियों और शासन-प्रशासन से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। इस अवसर पर घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि महिलाएं छोटे-छोटे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं#

#बैठक में जिला महामंत्री उज़मा सिद्दीकी, जिला प्रभारी सविता वर्मा, सुमन वर्मा, पल्लवी और शशि सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एकजुट होकर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया#

#राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि संगठन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया#

No comments