#हरदोई:- ख़बर का असर: कार से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, कार सीज, चालक गिरफ्तार#
#हरदोई:- ख़बर का असर: कार से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, कार सीज, चालक गिरफ्तार#
#हरदोई: कार से स्टंटबाजी करना युवकों को महंगा पड़ गया। खोज जारी है. न्यूज पर ख़बर चलने के बाद पुलिस ने कड़ा ऐक्शन लिया और आज कार सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी वाली बात तो ये है कि जब पुलिस ने जाँच की उस वक्त भी कार से ख़तरनाक स्टंटबाजी की जा रही थी#
#पुलिस के अनुसार बीते उक्त कार नंबर यूपी 78 EB 8888 की तलाश सब इंस्पेक्टर व्यास यादव व हमराही आरक्षी दिलीप कुमार कर रहे थे, तभी टड़ियावा थानाक्षेत्र में लिलवल की ओर से सड़क पर खतरनाक स्टंट करते राहगीरों की जान को मुसीबत में डालते कार दिखाई दी, जिससे राहगीरों में अफरा- तफरी मच गई और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर कार को रोकनें में सफलता प्राप्त की#
#पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम बीनू उर्फ अरुण पुत्र कमलेश निवासी ग्राम गद्दीपुरवा मजरा सिकंदरपुर, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई बताया। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन वाहन के कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने कार को सीज करते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई की है। साथ ही, चालक का यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 281/125 के अंतर्गत भी दंडनीय पाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही भरी ड्राइविंग से आम जनजीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है#

No comments