#हरदोई:- कोर्ट में पेश न होने पर बीईओ अनिल झा के विरुद्ध NBW जारी, निरस्त करने की गुहार#
#हरदोई:- कोर्ट में पेश न होने पर बीईओ अनिल झा के विरुद्ध NBW जारी, निरस्त करने की गुहार#
#हरदोई: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में लंबित एक आपराधिक मामले में पेशी पर अनुपस्थित रहने के चलते खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया गया। अब आरोपी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर वारंट निरस्त करने की मांग की है#
#प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 525/2022, धारा 504, 507 आईपीसी से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है। अनिल कुमार झा की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि वह 30 मार्च 2026 को नियत तिथि पर आवश्यक विभागीय कार्य के कारण न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सके। आरोपी के अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं थी और अब वह न्यायालय में उपस्थित होकर विधिक प्रक्रिया में सहयोग करने को तैयार है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि उनका का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है#
#प्रार्थना पत्र में न्यायालय से निवेदन किया गया है कि आरोपी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) को निरस्त करने की कृपा की जाए। बताया जा रहा है कि न्यायालय द्वारा मामले में अग्रिम सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी गई है, जिस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व ही बीईओ अनिल झा द्वारा डीएम की मीटिंग में कथित रूप से शराब पीकर पहुँचने के कारण चर्चा में आये थे#

No comments