#हरदोई:- एसआई समीक्षा कटियार ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी#
#हरदोई:- एसआई समीक्षा कटियार ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी#
#हरदोई: कोतवाली कछौना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों एवं स्कूलों के आसपास महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक समीक्षा कटियार ने किया#
#इस दौरान समीक्षा कटियार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार है। आज के समय में महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं, ऐसे में उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के अन्याय को सहन न करें और खुलकर अपने परिजनों व अभिभावकों से बात करें#
#उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 और 1076 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस प्रशासन हर समय सहायता के लिए तत्पर है#
#इस अवसर पर उपनिरीक्षक समीक्षा कटियार, अंजू सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे#

No comments