#दिल्ली:- में अवैध LPG रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 45 सिलेंडर बरामद#
#दिल्ली:- में अवैध LPG रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 45 सिलेंडर बरामद#
#दिल्ली: में अवैध रूप से LPG गैस के भंडारण और रिफिलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़े गए। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान मौके से कुल 45 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पालम गांव इलाके में की गई, जहां लंबे समय से अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी#
#बताया जा रहा है कि आरोपी घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर कमर्शियल सिलेंडरों में भरने का काम कर रहे थे, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था और साथ ही बड़ा हादसा होने का भी खतरा बना हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है#

No comments