Breaking News

#दिल्ली:- राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, नारी शक्ति बिल पर घेरा#


#दिल्ली:- राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, नारी शक्ति बिल पर घेरा#

#दिल्ली: प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन में नारी शक्ति बिल को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर तीखा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को आगे बढ़ने नहीं दिया#

#प्रधानमंत्री ने कहा कि इक्कीसवीं सदी की नारी सब देख रही है और देश की महिलाएं यह समझ रही हैं कि कौन उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से संबंधित बिल समय की मांग है और इसे हर हाल में आगे बढ़ाया जाना चाहिए#

#अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, सपा और टीएमसी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन दलों की नीतियों ने महिलाओं के हितों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हर बार की तरह इस बार भी रोड़ा अटकाने का काम किया। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और विपक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है#

No comments