Breaking News

#नोएडा:- में श्रमिकों का भारी हंगामा, पुलिस से झड़प, वाहन में लगाई आग#


#नोएडा:- में श्रमिकों का भारी हंगामा, पुलिस से झड़प, वाहन में लगाई आग#

#नोएडा: के फेज-2 थाना क्षेत्र में एक कंपनी के बाहर श्रमिकों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जुटे श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी श्रमिकों के बीच झड़प भी हुई#

#आरोप है कि उग्र भीड़ ने एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और कंपनी के बाहर तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और उपद्रव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी#

No comments