#प्रयागराज:- यूपी- बोर्ड ने अपलोड की मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची#
#प्रयागराज:- यूपी- बोर्ड ने अपलोड की मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची#
#प्रयागराज: यूपी बोर्ड ने मान्यता प्राप्त 29,208 माध्यमिक विद्यालयों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इनमें इंटरमीडिएट स्तर के 18,913 और हाईस्कूल तक के 10,295 स्कूल शामिल हैं#
#जिलेवार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी करने के साथ ही बोर्ड ने यह भी सूचित किया है इंटरमीडिएट स्तर के स्कूलों को किन विषयों को पढ़ाने की मान्यता मिली है। इससे अमान्य स्कूलों के फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।जिलों में तमाम स्कूल बिना मान्यता के ही संचालित हैं। ये स्कूल सालभर पढ़ाई तो अपने यहां करवाते हैं लेकिन परीक्षा का फार्म दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों से भरवा देते हैं#
#इसके अलावा इंटरमीडिएट के कई स्कूल उन विषयों में भी प्रवेश लेते हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए वे अधिकृत नहीं है। ये स्कूल भी उन दूसरे स्कूलों से फार्म भरवा देते हैं जिनके पास मान्यता है। इस फर्जीवाड़े से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती#
#पूर्व में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को अमान्य स्कूलों के खिलाफ चलाने के आदेश दिए थे लेकिन कई जिलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सूची जारी होने के बाद अभिभावक कम से कम ये तो जान पाएंगे कि कौन-कौन से स्कूल मान्यता प्राप्त है। इससे फर्जी और अमान्य स्कूलों की असलियत सबके सामने आ जाएगी#

No comments