Breaking News

#हरदोई:- 24 से 30 मई तक होगा पावन पुरुषोत्तम मासी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन: डा. कीर्ति सिंह#

#हरदोई:- 24 से 30 मई तक होगा पावन पुरुषोत्तम मासी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन: डा. कीर्ति सिंह#

#हरदोई: जीवन दीप सत्संग मंडल की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह द्वारा आज रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी धार्मिक आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 24 मई 2026 से 30 मई 2026 तक श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर प्रांगण, बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल, नघेटा रोड, हरदोई में पावन पुरुषोत्तम मासी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है#

#प्रेस वार्ता में बताया गया कि वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रा गिरि जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य पूज्य स्वामी सत्यानंद गिरि जी महाराज श्रद्धालुओं को भक्तिमयी श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा कि पुरुषोत्तम मासी श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से श्रद्धालुओं को अद्भुत पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है#

#उन्होंने बताया कि कथा के दौरान विभिन्न संत-महात्माओं का पावन सानिध्य एवं आशीर्वचन भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा#

#25 एवं 26 मई को परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रा गिरि जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। 27 मई को पूज्य संत स्वामी विमलानंद सरस्वती जी महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। 28 मई को अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर ब्रह्मऋषि स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी महाराज, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा नैमिषारण्य का पावन सानिध्य रहेगा#

#29 मई को पूज्य संत स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा। वहीं 30 मई को परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी विद्या चैतन्य जी महाराज, नैमिषारण्य धाम का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। आयोजन समिति के अनुसार कथा स्थल पर प्रतिदिन भंडारा एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए दिव्य एवं भक्तिमय वातावरण में कथा श्रवण का विशेष अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा समिति द्वारा प्रत्येक दिवस के यजमानों की भी संकल्पना की गई है#

No comments