Breaking News

#मुरादाबाद:- महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, दो लड़के और दो लड़कियां, डॉक्टर भी हैरान#


#मुरादाबाद:- महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, दो लड़के और दो लड़कियां, डॉक्टर भी हैरान#

#मुरादाबाद: जिले से ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई पूरी तरह से हैरान हो गया है। जिले में एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इस केस को देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए हैं। हालांकि, बच्चे ठीक बताए जा रहे हैं। महिला संभल जिले की रहने वाली है और दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार ​जनपद संभल के असमोली में रहने वाले किराना स्टोर संचालक मोहम्मद आलिम की पत्नी 31 वर्षीय अमीना ने मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं। महिला अमीना बिल्कुल सही है जबकि चारों नवजात बच्चों को वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया जा रहा है। मां और चारों नवजात विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है#

No comments